Thursday, July 25, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: मथुरा पुलिस की मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल

UP News: मथुरा पुलिस की मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल

➡दो गांजा तस्कर और एक गौ तस्कर को लगी गोली

हिन्दुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – मथुरा में गुरुवार की देर शाम दो अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मांट थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में नोएडा और फिरोजाबाद के गांजा तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। वहीं बरसाना थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कामा राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर पुलिस की गोली का शिकार हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल तीनों तस्करों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना मांट क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम यमुना एक्सप्रेस वे पर राधा रानी कट के पास थाना पुलिस और एसओजी की गांजा तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों गांजा तस्कर घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए मांट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

गुरुवार की शाम को नोएडा का रहने वाला वीरेंद्र गुर्जर पुत्र विक्रम सिंह और फिरोजाबाद का रहने वाला धर्मेद्र यादव पुत्र स्वर्गीय शिव दयाल सिंह गांजा के दस पैकेट की खेप लेकर तस्करी के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के पास राधा रानी अंडर पास के नीचे खड़े थे। इसी दौरान पुलिस और  एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही दोनों तस्करों ने फायरिंग शुरू कर भागने का प्रयास किया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दोनों तस्करों के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गए।

50 किलो गांजा किया बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गांजा तस्करों के पास से स्कॉर्पियो कार, 10 पैकेट में रखा 50 किलो गांजा, 2 तमंचा और 6 कारतूस बरामद किए। पकड़े गए वीरेंद्र पर दिल्ली क्राइम ब्रांच में भी मुकद्दमा दर्ज है। जबकि धर्मेद्र पर फिरोजाबाद, एटा और नोएडा में मुकद्दमा दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग जिलों में सप्लाई करते हैं।

कुख्यात गौ तस्कर की पुलिस मुठभेड़

Three miscreants injured in Mathura police encounter

दूसरी मुठभेड़ बरसाना थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा कुख्यात गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि शातिर गौ तस्कर साहुन पुत्र रतिया निवासी उडाका थाना कामा गोवंशों की छाता रोड से रेकी करते हुए चरण पहाड़ी से राजस्थान की तरफ जा रहा है। इस पर बरसाना पुलिस द्वारा चरण पहाड़ी वाले रास्ते पर चैकिंग शुरू कर दी। चरण पहाड़ी की तरफ चैकिंग कर रही पुलिस को देख साहुन ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में साहुन गोली लगने से घायल हो गया। साहुन के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल अवस्था में साहुन को गिरफ्तार कर पुलिस इलाज के लिए उसे बरसाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »