Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: मातृशक्ति पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले खुद के लिए गड्ढा...

UP News: मातृशक्ति पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले खुद के लिए गड्ढा खोद रहे:सीएम योगी ( हेडलाइन )

हिंदुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी (BJP candidate Hema Malini) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले खुद के लिए गड्ढा खोद रहे। प्रत्याशी ढूंढे से न मिलने से कांग्रेसी अपना आपा खोकर ऐसी टिप्पणियां कर रहे। आधी आबादी पर ऐसी टिप्पणी से पूरा भारत उनको चुनाव में सबक सिखाएगा।

हेमा मालिनी तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से जीत कर संसद में जाएंगी। भाजपा सांसद प्रत्याशी हेमा मालिनी के गुरुवार को नामांकन दाखिल के उपरांत मथुरा छावनी स्थित बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज (BN Poddar Inter College) मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा मथुरा एक महत्वपूर्ण लोकसभा सीट में से है। तीसरी बार जब हेमा मालिनी को प्रत्याशी बनाया गया है तो किसी अन्य दल के पास प्रत्याशी ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं।

विपक्षी दल उधार में प्रत्याशी ला रहे हैं और जब उधार में भी प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं तो कांग्रेस नेता अपना आपा खो चुके हैं। वह नारी शक्ति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करके आधी आबादी का अपमान करने पर उतारू हो चुके हैं। लेकिन कांग्रेस को और इंडी गठबंधन के लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए की यह राधा रानी की भूमि है, यमुना मैया की कृपा इस पर है और यहां पर अगर नारी शक्ति अपमान होगा तो इस का जवाब पूरे देश की जनता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विचारों में सहमति और असहमति हो सकती है लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की जाए। देश की जनता ने मथुरा की कला और संस्कृति का हमेशा सम्मान किया है।

देश की सभी लोकसभा में काशी और मथुरा में जीत का अंतर सबसे ज्यादा

सांसद हेमा मालिनी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से भारत की परंपरा और संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। देश की सभी लोकसभा में काशी और मथुरा में जीत का अंतर सबसे ज्यादा हो इसका ध्यान ब्रजवासियों को रखना है। मथुरा को नगर निगम बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया। मथुरा वृंदावन, गोकुल, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन के क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया। सांसद हेमा मालिनी के सुझाव पर  ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से मथुरा के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की।

अयोध्या जाएंगे तो आपको त्रेता युग की याद आएगी: योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ देश को गुमराह करने का काम किया। 60 वर्षों तक सरकार में रहते हुए भी कभी मथुरा, काशी और अयोध्या के विकास पर ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। पूर्व की सरकारों द्वारा जय श्री राम का नारा लगाने वालों पर लाठियां बरसाई जाती थी। आज आप अयोध्या जाएंगे तो आपको त्रेता युग की याद आएगी। अयोध्या की तर्ज पर ही मथुरा का विकास होगा। मथुरा में भी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। मथुरा में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विश्व के सामने भारत की साख बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। आने वाले तीन वर्षों में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जीत के लिए नहीं बल्कि सबसे बड़ी जीत मथुरा लोकसभा में हो इसके लिए लड़ें।

भाजपा सरकार खोखले वादे नहीं करती:स्वतंत्र देव

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार खोखले वादे नहीं करती। जो कहती है उसको पूरा करती है। देश का युवा वर्ग अब विकास के रास्ते पर चल चुका है और वह तीसरी बार देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी को सौंपने को तैयार है। सांसद हेमा मालिनी ने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता के बीच रखा और कहा कि तीसरी बार मथुरा से नामांकन दाखिल करने पर वह अपने आप को सौ भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा बृज का विकास और ब्रजवासियों की सेवा ही संकल्प है।

यह रहे उपस्थित

भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। नामांकन जनसभा में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, भाजपा जिला प्रभारी अशोक कटारिया, लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया, लोकसभा संयोजक डॉ देवेंद्र शर्मा, विधायक मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी योगेश नौहवार, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, श्याम अहेरिया, रविकांत गर्ग, चंदन सिंह, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ डीपी गोयल, चेतन स्वरूप पाराशर, मुकेश खंडेलवाल, विनोद चौधरी, राजेश गुप्ता, सियाराम शर्मा, मुकेश आर्य बंधु, राजवीर सिंह, राजू यादव, श्याम सिंघल, संजय गोविल, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, चिंताहरण चतुर्वेदी, संजय शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने किया।

बॉक्स फ्रेम में लगनी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »