हिन्दुस्तान तहलका / अनीश कौशिक
समालखा – बापौली रोड़ पर स्थित लघुसचिवालय के नजदीक ब्राह्मण सभा से प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को ब्राह्मण धर्मशाला की नींव रखी। इस दौरान पवन शर्मा की अध्यक्षता में ब्राह्मण धर्मशाला की कार्यकारिणी को लेकर पर्ची से पदाधिकारियों को चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष पवन पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को लघु सचिवालय के नजदीक जनसेवक शशिकांत कौशिक के द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला के लिए 721 गज जमीन दान दी है। जिसमे आज बुधवार को सभी पदाधिकारियों व समाजसेवियों के द्वारा धर्मशाला की नींव रखी। इसी दौरान पर्ची के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी चुनें गए। जिसमे हरिओम वशिष्ठ प्रधान, मास्टर रामकुमार उपप्रधान, अशोक शर्मा महासचिव, प्रेम सरपंच सचिव, जनेश्वर दत्त खजांची, धर्मबीर शर्मा, कृष्ण, रमेश, रामपाल, सत्यनारायण, शिवकुमार आदि मैम्बर नियुक्त हुए। इस अवसर पर सतीश शर्मा, पार्षद नरेश कौशिक, भगता बिहोली, भगवत वशिष्ठ, वीरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, धर्मबीर चैयरमैन बापौली, त्रिलोक शर्मा, प्रेम ढींडार आदि मौजूद रहें।


