Thursday, July 25, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादFaridabad News: प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में एक साथ चुनाव...

Faridabad News: प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में एक साथ चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ होगा आज

➡मनीष ग्रोवर ने किया विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान का शुभारम्भ  

हिन्दुस्तान तहलका / दीपा राणा

फरीदाबाद – लोकसभा चुनाव 2024 के निमित हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में शनिवार को एक साथ चुनाव कार्यालयों का शुभारम्भ किया जाएगा। पूर्व मंत्री और क्लस्टर लोकसभा प्रभारी मनीष ग्रोवर ने लोकसभा कार्यालय अटल कमल पर आयोजित फरीदाबाद लोकसभा की कोर समिति और संचालन समिति की बैठक में यह जानकारी दी। लोकसभा फरीदाबाद की चुनावों की तैयारियों के निमित भाजपा प्रदेश संगठन में बैठकों को दौरा लगातार जारी है और इसी कड़ी में क्लस्टर प्रभारी मनीष ग्रोवर ने लोकसभा फरीदाबाद की कोर समिति और संचालन समिति की बैठक ली। जिसमें संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, लोकसभा प्रभारी व ज़िला प्रभारी जीएल. शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, दीपक मंगला, नरेन्द्र गुप्ता, फरीदाबाद ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

अधिक मतों से जीतने के विषय पर हुआ मंथन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए फरीदाबाद लोकसभा के लोगों से सुझाव मांगने की शुरुआत करते हुए पेटी में ज्यादा ज्यादा सुझाव डालने की अपील की। लोकसभा फरीदाबाद की कोर समिति और संचालन समिति की बैठक में फ़रीदाबाद लोकसभा को पहले से अधिक मतों से जीतने के विषय पर मंथन हुआ। प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और त्रिदेव के मध्यम से बूथों को सशक्त करने, माइक्रो बूथ मैनेजमेंट, चुनाव मैनेजमेंट व अन्य संगठनात्मक विषयों  विषय पर विस्तृत चर्चा की और सभी विधानसभाओं में कोर समिति और संचालन समिति का अतिशीघ्र गठन करने को कहा।

विधानसभा में कार्यालयों का एक साथ होगा शुभारम्भ

विधायक दीपक मंगला ने कहा कि विधानसभा प्रभारी और संयोजकों के नेतृत्व में विधानसभा में कार्यालयों का शनिवार को 11 बजे एक साथ शुभारम्भ किया जायेगा। जिसमे सभी विधायक, पूर्व विधायक, जन प्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का वर्चुअल तौर पर सम्बोधन रहेगा। क्लस्टर प्रभारी मनीष ग्रोवर ने विकसित भारत संकल्प पत्र के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि लिये लोकसभा में जगह जगह सुझाव पेटी के माध्यम से सुझाव मांगे जाएंगे। 9090902024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भी मोदी जिनको सुझाव भेजे जा सकते हैं।

4 मार्च को होगा जिला स्तर पर महिलाओं को मैराथन

राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संदीप जोशी ने कहा कि चार मार्च को जिला स्तर पर महिलाओं को मैराथन का आयोजन किया जायेगा। 5 मार्च को विधानसभा स्तर पर स्कूटी रैली का अभियान किया जायेगा और महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पश्चिम बंगाल सन्देश खाली में त्रिमुल कांग्रेस के नेता की सरकार मिलीभगत से  सहयोग से महिलाओं  पर पिछले दिनों जो अत्याचार  और अनाचार हुए प्रधानमंत्री मोदी 6 मार्च अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान देश भर की  देश की सभी महिलों को संबोधित करेंगे । मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री के सम्बोधन को महिला मोर्चा के सहयोग से अधिक से अधिक महिलाओं को मोदी जी के सम्बोधन को सुनवाया जायेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में कार्यक्रम में रहेंगे और प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करेंगे।

नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

जिला प्रभारी जीएल शर्मा ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्त्ता सभी चुनाव मोड़ पर हैं और लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से चुनाव की तैयारी की जा रही है 3-10 मार्च फरीदाबाद लोकसभा के 451 शक्ति केन्द्रों पर 200-250 लोगों की संख्या के नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिसमे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद में दिया गया अभिभाषण और वितमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में लिए गए श्वेत पत्र की मुख्य बातें जनता के सामने रखी जायेंगीं।

यह रहे उपस्थित

बैठक में पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेन्द्र पाल  राणा, ममता चौहान, तैयब हुसैन, सोहन पाल सिंह, सूरज पांडे,  ओम प्रकाश रेक्सवॉल, महापौर सुमन बाला, पूर्व ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर एन सिंह राजेन्द्र बैसला, ज़िला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, वीर पाल दिक्षित, सतीश बैसला, पूर्व ज़िला अध्यक्ष जवाहर सौरोत भाजपा मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता एवं ईश्वर सिंह, जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक व् प्रभारी और कर समिति और संचालन समिति के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »