Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास के बाहर पंजाब कांग्रेस का...

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास के बाहर पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन

-पंजाब हरियाणा की सीमाएं सील करने के विरोध में प्रदर्शन

हिन्दुस्तान तहलका / विनोद गुप्ता

चंडीगढ़ – किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  के घर के बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ है। पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। पंजाब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारी किसानों के हक में आवाज उठाते हुए प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रही है।

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई है। चंडीगढ़ पुलिस ने विरोध करने वाले कई कांग्रेसियों को हिरासत में लिया हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक परगट सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ है।

किसानों का आंदोलन जारी

किसानों के आंदोलन का मंगलवार (20 फरवरी) को 8वां दिन है और वो सभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। एमएसपी को लेकर बात नहीं बनने से किसानों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।  किसान नेताओं ने न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। केंद्र ने सहकारी समितियों के माध्यम से पांच साल के समझौते के तहत दाल, मक्का और कपास की खरीद एमएसपी पर किए जाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे किसान नेताओं ने मानने से इनकार कर दिया। केंद्र सरकार के 3 मंत्रियों- पीयूष गोयल, नित्यानंद राय और अर्जुन मुंडा ने 18 फरवरी को चंडीगढ़ में चौथे दौर की बातचीत की थी और किसान नेताओं के सामने एमएसपी को लेकर प्रस्ताव रखा था।

इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी

पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध जारी है। केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक पटियाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब समेत पंजाब के कुछ इलाकों में इंटरनेट सर्विस पर बैन को 24 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। उधर, हरियाणा में भी इंटरनेट पर पाबंदी सोमवार को एक बार फिर से बढ़ा दी गई। यहां प्रदेश के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस और बल्क एसएमएस भेजने पर लगी पाबंदी सोमवार को और एक दिन के लिए बढ़ा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »