Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणासंदिग्ध हालातों में फांसी लगने से विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालातों में फांसी लगने से विवाहिता की मौत

 परिजनों ने लगाया ससुरालजनों पर हत्या का आरोप

हिन्दुतान तहलका / ललित जिंदल

सोहना – सोहना थाने के अंतर्गत गांव भोगपुर निवासी एक 26 वर्षीय विवाहिता महिला की फांसी लगने से मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने विवाहिता के पति, सास पर हत्या का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।तथा दोनों पक्षों के मध्य पंचायत जारी है।

शुक्रवार को सोहना सदर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव भोगपुर में 26 वर्षीय विवाहिता उषा की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गई है। जिसकी सूचना मृतक महिला के मायके वालों ने पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक महिला की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व बिशन के साथ हुई थी। गाँव सतलाका निवासी गिर्राज ने उषा की शादी में अपनी हैसियत से दान दहेज दिया था। वहीं उषा के पति बिशन ने पुलिस को बताया कि वह गॉर्ड की नौकरी करता है।

शुक्रवार की शाम जब वह घर पहुंचा तो उसके कमरे का दरवाजा बंद था। उसने अपने दोस्त को बुलाकर दरवाजा खुलवाने में मदद ली थी। कमरे के अंदर उसकी पत्नी उषा के गले में दुपट्टा से फंदा लगा था। हमने उसके फंदे को काटकर बैड पर लिटा दिया था। मृतक उषा के भाई सागर ने बताया कि बिशन शादी के बाद से ही परेशान करता था। जिसका साथ उसकी माँ भी देती थी। बिशन के किसी अन्य लड़की से सम्बंध होने के कारण हमेशा ही लड़ाई रहती थी। सागर ने बताया कि उसकी बहन उषा को बिशन व उसकी माँ ने मारा है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार बताते हैं कि मृतक महिला के परिजनों ने अभी तक कोई भी शिकायत नही दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »