Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeराजनीतिदेश का भविष्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित। प्रदेश को मिलेगी 16...

देश का भविष्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित। प्रदेश को मिलेगी 16 को एम्स की सौगात: आरती राव

हिन्दुस्तान तहलका / ललित जिंदल

सोहना – भारत देश का भविष्य भारतीय जनता पार्टी के हाथों में सुरक्षित है। भारत जल्द ही विकसित देशों की श्रेणी में गिना जाने लगेगा। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अथक प्रयास में जुटे हैं। नई नई योजनाएं शुरू करके देश की तकदीर को संवारने के कार्य कर रहे हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री व गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव ने सोहना कस्बे में लोगों के समक्ष कही। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि भारत देश का दूसरे देश भी लोहा मानने लगे हैं। देश के सभी क्षेत्रों में अनगिनत विकास की योजनाएं चल रही हैं। आरती राव रेवाड़ी जिले के माजरा में निर्माणाधीन एम्स अस्पताल के उदघाटन का न्योता देने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने का आह्वान किया है।

सोहना कस्बे की पंजाबी धर्मशाला में स्थानीय भाजपाइयों द्वारा बैठक का आयोजन किया था। जिसमें सोहना व तावडू के कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त बैठक में केंद्रीय मंत्री व गुरुग्राम लोकसभा के सांसद राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव ने शिरकत की थी। बैठक रेवाड़ी जिले के माजरा में एम्स अस्पताल के उदघाटन का न्योता देने के लिए आमंत्रित की थी। उक्त उदघाट्न 16 फरवरी को होगा। बैठक में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। आरती राव पहली बार सोहना पहुंची थीं। जिनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बुक्के देकर उनका स्वागत किया। बैठक सभी वक्ताओं ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बहुत ही बड़ी सौगात है। लोगों को इलाज के लिए इधर उधर भागना नहीं पड़ेगा। जिंसमें गम्भीर बीमारियों का इलाज निःशुल्क हो सकेगा। व्यापार मंडल संघ प्रधान मनोज राघव बजरंगी ने कहा कि सोहना इलाके से 16 फरवरी को भारी तादाद में लोग माजरा एम्स उदघाट्न पर पहुंचेंगे। उक्त बैठक में कार्यकर्ताओं की टीम गठित करके जिम्मेवारी भी सौंपी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान गौरव चुघ, पूर्व पार्षद लेखराज, पूर्व मंडल प्रधान राधेश्याम सक्सेना, पूर्व पार्षद राजेन्द्र बागड़ी, श्यामबीर भामला, मनोज सहजवास, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीता गर्ग तावडू, दिनेश गुप्ता आदि के अलावा काफी लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »