हिन्दुस्तान तहलका / योगेश भारद्वाज
खोल – प्रबुद समाजसेवी ओर कोसली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार डीके यादव गुड़ियानी ने कहा कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को एक बार फिर से अहीरवाल की भूमि से 2024 का चुनावी शंखनाद करेंगे और साथ साथ इस क्षेत्र को एम्स जैसी बड़ी परियोजना का तोहफा देंगे। डीके यादव ने कहा कि अहिरवाल क्षेत्र की समस्त जनता इस तोहफे के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बारम्बार आभार जताती है। डीके ने 16 फरवरी को एम्स शिलान्यास समारोह के लिए ग्रामीणों को निमंत्रण देते हुए कहा कि इस इलाके के सभी वर्गों के लोग 16 फरवरी को माजरा पहुंचे।


