Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeराजनीतिसत्य की जीत हुई, भाजपा का झूठ हार गया: सुरेंद्र राठी

सत्य की जीत हुई, भाजपा का झूठ हार गया: सुरेंद्र राठी

हिंदुस्तान तहलका / विनोद गुप्ता

पंचकूलाआम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मत पत्रों से की गई छेड़छाड़ को अमान्य करार दिए जाने पर कहा है। कि सत्य की जीत हुई है और भाजपा का झूठ हार गया है। भाजपा ने धोखा करके जनता के जनादेश को पहले भी ठोकर मारने का काम किया और इस बार भी जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के मत पत्रों से छेड़छाड़ कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हारने की कोशिश की, लेकिन देश में कानून अभी जिंदा है। भाजपा सभी जांच एजेंसी को अपनी कठपुतली बनाकर चल रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो गया है कि भारत एक जनतांत्रिक देश है। यहां कानून व्यवस्था का राज है। किसी की धक्के शाही नहीं चल सकती।

भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग कर आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने साथ मिलकर सोचा होगा कि यदि दोबारा चुनाव होंगे तो दोबारा उनका ही मेयर बनेगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने न्याय व्यवस्था कायम रखते हुए कुलदीप सिंह के पक्ष में हुई सभी वोट को मान्य करार दिया है। सुरेंद्र राठी ने कहा कि मेयर आम आदमी पार्टी का बनने के बाद लोकसभा चंडीगढ़ सीट भी आम आदमी पार्टी ही जीतेगी। सुरेंद्र राठी ने कुलदीप सिंह को शुभकामनाएं दी और लड्डू बाटकर खुशी जाहिर की इस मौके पर माइनॉरिटी सेल के प्रधान साहिब दिन व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेबी धारीवाल यूथ सचिव विनोद कुमार सुखा सिंह ऋतु वातीश मंजेश कुमार वीनस ढाका सुरेंद्र दुहन कारण ठाकुर योगी मथुरिया भंवर राणा मनमोहन रिंकू कृष्ण चंद्र राजबीर दलाल पर्व खोसला  सतीश कुमार,कपिल अत्री आदि ने लड्डू खाकर खुशी जाहिर की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »