Thursday, July 25, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पहले रविवार को उमड़ा...

UP News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पहले रविवार को उमड़ा भक्तों का रेला, मंदिर के सभी रास्ते हुए ब्लॉक

➡दो महीने बाद दिखी श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़,  छूट गए पुलिस के पसीने
➡फाल्गुन माह के पहले दिन भक्तों ने किए बांके बिहारी दर्शन

हिन्दुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दो महीने बाद रविवार को आस्था का जन-सैलाब उमड़ा है। आलम यह रहा कि लाखों श्रद्धालुओं की वजह से मंदिर के सभी रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। आसपास के दुकानदार भी परेशान हुए।

दरअसल, रविवार होने के कारण ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद हैं। इसलिए लोग अपने परिवार के साथ मथुरा पहुंचे हैं। वैसे तो यहां शनिवार शाम से ही भक्तों का रेला मंदिर आना शुरू हुआ था। तड़के तीन बजे भक्त मंदिर के पास जुटना शुरू हो गए थे। सुबह साढ़े सात बजे जैसे ही मंदिर खुला, तो भक्तों की लाइन लग गई। फाल्गुन महीने की शुरुआत के साथ ही बांके बिहारी जी सहित वृंदावन के अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर जाने वाला मुख्य रास्ता श्रद्धालुओं के कारण जाम हो गया। पूरे रास्ते पर केवल श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। श्रद्धालुओं को जब भारी भीड़ से होकर निकलना पड़ रहा था तो उन्होंने अपने साथ चल रहे छोटे बच्चों को कंधों पर बैठा लिया। भीड़ की स्थिति यह थी कि 10 मीटर चलने के लिए करीब आधा घंटे का समय लग रहा था। कंधों पर बैठे बच्चे भीड़ के कारण परेशान नजर आए। बांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों इसके लिए अलग से 200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। इसके अलावा बांके बिहारी पुलिस चौकी पर भी 30 से ज्यादा पुलिस कर्मी हैं। लेकिन रविवार की सुबह जब भीड़ उमड़ी तो रास्ते में कहीं पुलिस कर्मी नजर नहीं आए।

राम मंदिर के कारण दो महीने कम रही भीड़

दो महीने तक मथुरा वृंदावन में काफी कम रही। यहां आसानी से श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। माना जा रहा था कि अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के कारण कान्हा के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई थी। लेकिन होली नजदीक आते ही एक बार फिर कान्हा की नगरी में उनके भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »