Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्य24 घंटे से पहले एयर इंडिया को दूसरा बड़ा झटका | मिली...

24 घंटे से पहले एयर इंडिया को दूसरा बड़ा झटका | मिली बम से उड़ने की धमकी

शुक्रवार को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI 379 में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस फ्लाइट में मौजूद 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. विमान ने अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद फुकेत हवाई अड्डे पर वापस लैंड किया. धमकी देने वाले के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. यह घटना अहमदाबाद दुर्घटना के एक दिन बाद हुई है.

एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट AI 379 लैंड हो चुकी है और एयरपोर्ट इमरजेंसी सेवा के साथ आगे का काम कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि थाई द्वीप फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट ने शुक्रवार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जैसे ही जानकारी लगी तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

लैंडिंग के तुरंत बाद फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से नीचे उतारा गया है. इसके साथ पूरे विमान की बारीकी के साथ जांच की जा रही है. फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (0230) फुकेत हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन अंडमान सागर के पास धमकी मिलने के बाद वापस लैंड कराया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »