हिन्दुस्तान तहलका / प्रवीण कौशिक
घरौंडा – बस ताड़ा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा लोगों के साथ बदतमीजी करने पर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीण भारी संख्या में बसताड़ा टोल पर पहुंच गए ओर उन्होंने टोल बूथ पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि टोल बूथ कर्मी लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते है। उन्होंने टोल अधिकारियो को तीन दिन के अंदर सिक्योरिटी चेंज करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सिक्योरिटी चेंज नहीं हुईं तों वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।. मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बुधवार को दोपहर बाद ऊंचा सामाना पूर्व सरपंच निशांत राणा का परिचित बसताड़ा टोल टैक्स को क्रॉस कर रहा था। जिसके साथ बूथ पर तैनात कर्मचारी ने बदतमीजी कर दी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पूर्व सरपंच निशांत राणा, नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता काफ़ी क्षेत्र के लोगों के साथ बसताड़ा टोल पर पहुंचे ओर जमकर बवाल काटा। पूर्व सरपंच निशांत राणा ने बताया कि बसताड़ा टोल पर आए दिन लोगों के साथ टोल कर्मी बदतमीजी करते हैं। कई बार टोल पर लोगों के साथ टोल कर्मियों के साथ झगडे में होते रहते है, लेकिन टोल कर्मी बाज नहीं आ रहे है। जिसके विरोध में आज टोल के अधिकारियो को अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि टोल अधिकारियो को तीन दिन के अंदर सिक्योरिटी चेंज करने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं हुआ तों वे आगामी रुपरेखा तैयार करके आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
टोल सिक्योरिटी इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि बूथ पर तैनात किसी कर्मी के साथ किसी वाहन चालक की मामूली कहा सुनी हो गईं थी। मामला निपटा दिया है।


