-रेवाड़ी से प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा को देंगे करोड़ों की सौगात
-डबल इंजन की सरकार में बदली देश और प्रदेश की तस्वीर: ज्ञानचंद गुप्ता
हिन्दुस्तान तहलका / विनोद गुप्ता
पंचकूला – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन पंचकूला की दोनों विधानसभाओं में वर्चुअल सुना जाएगा। इसके लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। श्री गुप्ता ने कहा कि मोदी की रेवाड़ी रैली हरियाणा के विकास के साथ-साथ पंचकूला के विकास को भी और गति देगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में प्रधानमंत्री मोदी एम्स की सौगात देने के बाद हरियाणा को करोड़ों की और सौगात देंगे जिससे हरियाणा के विकास में और तेजी आएगी। ये बातें श्री गुप्ता ने पंचकमल कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में हुई पंचकूला विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। इस मौके पर उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में भागीदार होने का आह्वान किया। बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक का पहली बार पंचकूला पहुंचने पर भी स्वागत किया गया। आज इस अवसर पर पंचकूला जिला के प्रभारी प्रमोद कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, मानद महासचिव रंजीता मेहता, जिला महामंत्री परमजीत कौर भी उपस्थित रही।
ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी का हमारे बीच हरियाणा आना हरियाणावासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी का पंचकूला से भी विशेष लगाव रहा है। हरियाणा के प्रभारी होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी का निवास पंचकूला में ही रहा है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी का दिन हरियाणा के लिए गौरवशाली दिन रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन हम सभी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार में देश और प्रदेश की तस्वीर बदली है।
श्री गुप्ता ने कहा पंचकूला विधानसभा में इन्द्रधनुष सभागार और कालका विधानसभा में रायपुरानी में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुनने की व्यवस्था की गई है। श्री गुप्ता ने कहा कि मोदी की यह रैली 2013 की रैली से भी ज्यादा भव्य और यादगार रहेगी। श्री गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में 10 सालों में हरियाणा के साथ-साथ पंचकुला में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बैठक में गांव चलो अभियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 24 घंटे गांवों में प्रवास बिताएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें। उन्होंने इस मौके पर गांव चलो अभियान कार्यक्रम का फीडबैक भी लिया। दीपक शर्मा ने कहा कि गांव चलो अभियान बेहद ही खास अभियान है। इसलिए कार्यकर्ता मोदी और मनोहर सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों से संपर्क करें।


