-यूनियन कार्यालय पर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान तहलका / दिग्विशाल
अलीगढ़ – एनसीआरएमयू एवम एआईआरएफ के आह्वन पर एनसीआरएमयू शाखा अलीगढ़ के कार्यकारी शाखा के यूनियन कार्यालय पर सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एनपीएस एवम नए श्रम कानूनों के विरोध में तथा किसान आंदोलन के समर्थन में था।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष कामरेड रौदास ने किया इस अवसर पर सहायक महामंत्री कामरेड मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि यूनियन एनपीएस के विरोध में बहुत लंबे समय से संघर्ष कर रही है पर सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। अब आरपार की लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। 27 फरवरी के बाद हड़ताल पर जाने की तारीख का ऐलान किया जाएगा। सभी रेल साथी संघर्ष के लिऐ तैयार रहें। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार मजदूर एवम किसान विरोधी है।

आज हमारा अन्न दाता सड़क पर उतरने को मजबूर हैं रेल कर्मचारी एनसीआरएमयू किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष जेपी वार्ष्णेय, हरिशंकर, संजय यादव, राजेश कुमार, नंदलाल, नरेश चन्द शर्मा, सौरभ, मुस्तरिफ, जगदीश, ओमप्रकाश, रविंदर, धीरज यादव के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


