हिंदुस्तान तहलका / संवाददाता
खोल। जिले के गांव मसीत निवासी पूर्व प्रबंधक सहकारी बैंक जवाहर बाबू की माता चद्रावली देवी 96 वर्ष का आज गांव मसीत मे देहांत हो गया l चंद्रावली देवी एक सामजिक, धार्मिक कार्यो मे रूचि रखने वाली महिला थीl
वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैl उनके दाह संस्कार में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उनकी याद मे एक श्रद्धांजलि व प्रतिभोज कार्यक्रम उनके निवास स्थान गांव मसीत में एक मार्च को किया जाएगा l


