Friday, November 6, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: मथुरा में कैदियों के हाथों से बने गुलाल और कृष्ण...

UP News: मथुरा में कैदियों के हाथों से बने गुलाल और कृष्ण जी के श्रृंगार सामग्री की लगी प्रदर्शनी

➡जिला जज सहित अन्य जजों ने की खरीदारी

हिन्दुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जेल में निरुद्ध कैदियों द्वारा हाथों से बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी सभी ने सराहना की है। इस प्रदर्शनी से जिला जज सहित अधिकांश न्यायाधीशों ने खरीदारी भी की और उत्पादों पर प्रसन्नता जाहिर की। इस प्रदर्शनी में कौशल विकास योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग में बनाए गए विभिन्न रंग के गुलाल, लड्डू गोपाल जी के पोशाक, ठाकुर जी के मुकुट, विभिन्न प्रकार के एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट, हथकरघा में बने वस्त्र व साड़ी आदि उत्पादों की बिक्री की गई । उक्त प्रदर्शनी में लगाई गई सामग्री को जिला जज, सीजेएम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा व अन्य न्यायिक अधिकारियों के द्वारा देखा गया। उनके द्वारा उक्त सामग्री की सराहना करते हुए बंदियों एवं कारागार कर्मियों के उत्साहवर्धन करते हुए उनके बनाये सामानों की जमकर खरीदारी भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »