हिंदुस्तान तहलका / योगेश भारद्वाज
खोल – बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ट कांग्रेसी नेता साधु सिंह बावल (Senior Congress leader Sadhu Singh Bawal) ने कहा कि पूरे देश मे कांग्रेस का माहौल बना हुआ है और देश की जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़ी है। साधु सिंह बावल बावल विधानसभा क्षेत्र के गांवो में घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान चला रहे थे और घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे थे।
सभीगांवों में साधु सिंह बावल का जोरदार स्वागत किया। साधु सिंह बावल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों ओर जीत दर्ज करेगी और रोहतक लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय युवा नेता दीपेन्द्र हुड्डा की देश मे सबसे बड़ी जीत होंगी। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।


