Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
HomeराजनीतिHaryana News: 15 मार्च से लागू चुनाव आचार संहिता; नेताओं के...

Haryana News: 15 मार्च से लागू चुनाव आचार संहिता; नेताओं के होर्डिंग हटवाने के लिए पालिका ने गठित की टीम

हिंदुस्तान तहलका / नसीम खान

तावडू – हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होने से पहले ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होते ही शहर व क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन और खंड विकास अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों से जुड़े बैनर-पोस्टर उतारने में जुट गया।

इस दौरान शहर के सभी मार्गों पर लगे अधिकांश नेताओं के होर्डिंग उतार दिए गए। अन्य मार्गों पर भी राजनैतिक प्रचार सामग्रियों को उतारने का काम जारी है। बीते कुछ माह पूर्व शहर में चल रही विशेष राजनीतिक गतिविधियों की वजह से सडक़ों के किनारे होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और राजनीतिक दलों के झंडा भी बिजली के खंभे सहित दुकानों के बाहर लहराते हुए नजर आ रहे थे और इसी के साथ तमाम राजनीतिक दलों ने दीवारों को भी रंग दिया था। प्रशासन ने शनिवार को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही नगर पालिका के कर्मचारियों की टीम गठित कर राजनैतिक दलों से जुड़े बैनर, पोस्टर उतारने का काम शुरू कर दिया।

एसडीएम तावडू संजीव कुमार ने बताया कि नगर पालिका सचिव और विकास खंड अधिकारी को इस संदर्भ में टीम नियुक्त कर शहर क्षेत्र में शहर के सभी जगहों पर लगे होर्डिंग, बैनर हटवा दिए जाएंगे। जिन लोगों ने छत पर होर्डिंग लगाया है अगर वह खुद नहीं हटाते हैं तो उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »