Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
HomeहरियाणाHaryana News: 'आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत लगाए जा...

Haryana News: ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत लगाए जा रहे विशेष कैंपो से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया: रंधावा

हिन्दुस्तान तहलका / विनोद गुप्ता

जीरकपुर – डेराबस्सी विधानसभा के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज कहा कि ‘आप दी सरकार, आप दे दुआर’ पहल को  राज्य भर में शानदार प्रतिक्रिया मिली है और बड़ी संख्या में लोग इन शिविरों में नागरिक सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। रंधावा ने आज वार्ड नंबर वार्ड नंबर 26-27 के लिए शिवालिक विहार पार्क और वार्ड नंबर 28-29 के लिए पभात स्टेडियम में स्थापित शिविरों का दौरा किया। जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और इस पहल के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की। विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने लोगों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए एक अनुकरणीय निर्णय लिया है। जिसके तहत प्रदेश में ‘आप की सरकार, ‘आप के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी विधानसभा में ऐसे लगभग 67 शिविर लगाये जाएंगे।  जिनमें से आज 21 शिविर पूरे हो गए हैं रहे हैं, जिनमें आवेदक मौके पर ही लगभग 44 विभिन्न नागरिक सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को उनके घरों के नजदीक नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी प्रतिबद्धता के तहत सरकार ने हेल्पलाइन 1076 सेवा भी शुरू की है। जिसके माध्यम से लोगों को घर बैठे सेवाएं मिल सकेंगी। रंधावा ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी सेवाओं का लाभ योग्य लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति नागरिक सेवाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान विधायक  ने लोगों की शिकायतें भी सुनीं और अधिकारियों को उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जीरकपुर नगर परिषद के ई.ओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान, वर्कर व स्थानीय निवासी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »