विदाई के कुछ मिनट बाद बेटी ख़ुशबू की मौत, Faridabad Sector 22 बीकानेर स्वीट्स के मालिक मदन सिंह के घर छाया मातम
हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा
फरीदाबाद। खुशबू का सपना था एक बेहतर ज़िंदगी का। डॉक्टर पति के साथ लंदन में नई शुरुआत करने का। हाल ही में राजस्थान के एक राजपूत परिवार में शादी हुई थी और शादी के कुछ दिन बाद ही उसने अपने जीवन के नए अध्याय की ओर कदम बढ़ाया। 12 जून की सुबह, अहमदाबाद से फ्लाइट एआई-171 में सवार होकर लंदन के लिए निकली खुशबू को क्या पता था कि ये सफर कभी मुकम्मल नहीं होगा। वो फ्लाइट जो सपनों की उड़ान बननी थी, उड़ते ही कुछ मिनटों में ज़मीन पर गिर गई। एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया और उस हादसे ने कई परिवारों की खुशियाँ हमेशा के लिए छीन लीं।
फरीदाबाद के सेक्टर 22 में बीकानेर स्वीट्स के मालिक मदन सिंह की बेटी थी खुशबू। मदन सिंह राजपुरोहित कुछ सालों से फरीदाबाद सेक्टर -22 में रह रहे थे । मदनसिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू की शादी 18 जनवरी 2025 को विपुल सिंह राजपुरोहित निवासी खाराबेरा लूणी जोधपुर के साथ हुई थी। खुशबू के पति विपुल लंदन में डॉक्टर हैं। शादी के कुछ दिन बाद विपुल लंदन वापस लौट गए थे, लेकिन खुशबू वीजा के कारण नहीं जा पाई थी। इसके बाद वह अपनी ससुराल में रही और फिर अपने मायके आ गई। हाल ही में वीजा मिलने के बाद उसने पति के पास लंदन जाने की तैयारी की थी। बुधवार को पिता मदनसिंह राजपुरोहित और उसका चचेरा भाई खुशबू को गांव से लेकर अहमदाबाद के लिए निकले थे। गुरुवार को उन्होंने बेटी को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ा। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर पिता ने बेटी के साथ फोटो भी खिंचाई थी। लेकिन, तब यह किसी को नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी तस्वीर बनकर रह जाएगी। बेटी को विदा करने के बाद परिवार को विमान हादसे की जानकारी लगी तो सभी बिलख पड़े। आज खुशबू के मायके और ससुराल में मातम छाया हुआ है।
अहमदाबाद प्लेन हादसे की शिकार खुशबू का अस्तित्व फरीदाबाद से जुड़ा, ख़ुशबू के भाई ने बताया प्लेन में बैठने के बाद…


