Saturday, November 7, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS: अलीगढ़ महोत्सव के बॉलीवुड कॉमेडी नाइट में जमकर मचा धमाल

UP NEWS: अलीगढ़ महोत्सव के बॉलीवुड कॉमेडी नाइट में जमकर मचा धमाल

हमशक्ल अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अजय देवगन, सैफ अली खान की अदाकारी पर झूमे दर्शक

हिंदुस्तान तहलका  /  सत्यवीर

अलीगढ़। अलीगढ़ महोत्सव के कृष्णांजलि मंच पर शायद यह पहली बार थी कि बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अजय देवगन, सैैफ अली खान आदि के स्वरूपों में कलाकरों को झूमते-नाचते देखा। मौका था कमाल-धमाल बॉलीवुड कॉमेडी नाइट का। जिसमें मुबंई से आए लुक ए लाइक (हमशक्ल) कलाकारों ने एक से बड़कर एक दमदार प्रस्तुतियां देकर, खचाखच भरे कृष्णांजलि में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर एडीजे अलीगढ़ सिद्धार्थ सिंह, एडीजे ज्ञानेंद्र सिंह ,सेलेब्रिटी गेस्ट एक्टर सुजैल खान और समन्वयक पंकज धीरज ने किया। पर्ल बॉलीवुड डांस ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना के उपरांत वैस्टर्न, बॉलीवुड, कंटेंप्रेरी नृत्य शैलियों में जबरदस्त प्रस्तुतियां दीं।बॉलीवुड सुपर स्टार्स के हूबहू हमशक्ल कलाकारों को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने वालों को संभालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के हमशक्ल फिरोज खान द्वारा अरे दिवानो, मुझे पहचानो…, अनिल कपूर के हमशक्ल आरिफ खान द्वारा  वन-टू का फोर, माई नेम इज लखन…., अजय देवगन के हमशक्ल सुनील कुमार फिल्म सिंघम के फैमस गाने चलाओ न नैनो से वाण रे…, सैफ अली खान के हमशक्ल सैयद यूनुस ने जब भी कोई लड़की देखूं मेरा दिल दीवाना बोले…, बॉलीवुड डांस आर्टिस्ट दीपाली ग्रोवे द्वारा माधुरी दीक्षित के रूप में मेडले नृत्य मुंबई वाला घाघरा…., जूनियर माधुरी दीक्षित हिमाद्री धीरज ने कजरारे-कजरारे तेरे नैना… पर नृत्य की दमदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं, स्टैंडअप कॉमेडियन के.टी. ने हंसाते-हंसाते दर्शकों के पेट में दर्द कर दिया।  कार्यक्रम के अंत में अतिथि कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नवनीत कुमार ने किया। वहीं, व्यवस्थाओं में यशमणि जैन, केतन जैन, गौरव यादव, शिवम शर्मा, मुदित शर्मा, मोहित शर्मा आदि जुटे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »