Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: Ayodhya में अज्ञात बदमाशों ने युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग, हुई...

UP News: Ayodhya में अज्ञात बदमाशों ने युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग, हुई मौत

➡बारात से लौट रहा था विशाल यादव

हिन्दुस्तान तहलका / ब्यूरो

अयोध्या – कैंट थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रविवार की मध्य रात्रि एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त पड़ोस के थाना पूराकालंदर क्षेत्र निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है। वह  प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था।

बताया गया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम टोनिया, मउयदुवंशपुर निवासी 25 वर्षीय विशाल यादव रविवार की देर शाम बारात से लौट रहा था। मध्य रात्रि बाद 12.30 बजे विशाल के घर पर फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और विशाल घायल अवस्था में कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम मसिनिया स्थित कृष्णा नगर कालोनी में राम करन यादव के घर के पास पड़ा है।

इसके बाद उसके भाई संतोष ने उसे रात 12.45 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर में पीठ, कमर, हाथ आदि पर पांच से ज्यादा गोली लगने के घाव मिले है। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली को भेजवाया गया है। प्रकरण में मृतक युवक के पिता रामवली यादव ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कैंट पुलिस को दी गई शिकायत में उनका कहना है कि रात में सूचना मिली कि पुत्र विशाल यादव का ग्राम मसिनिया कृष्णा नगर कालोनी के पास एक्सीडेंट हो गया है। तत्काल मौके पर पहुंच बेटों आकाश व संतोष एवं ग्राम वासियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने बताया कि मृत्यु गोली लगने की वजह से हुई है। बेटे की अज्ञात लोगो ने गोली मार हत्या कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »