Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRगुरूग्रामHaryana News: बादशाहपुर विधानसभा पहुंची ग्राम परिक्रमा यात्रा

Haryana News: बादशाहपुर विधानसभा पहुंची ग्राम परिक्रमा यात्रा

हिंदुस्तान तहलका /  गीतिका

गुरुग्राम – भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा जिले के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव घुसमपुर पहुंची, जहां यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। गौ पूजन के साथ ग्राम चौपाल का शुभारंभ हुआ।

इस दौरान ग्राम परिक्रमा यात्रा के संयोजक व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव तथा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र यादव सहित मुकेश जैलदार, केशव राम, लवनेश कुमार तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल रहे। ग्राम परिक्रमा यात्रा के संयोजक व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने किसानों व मजदूर और सभी वर्गों के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सहायता राशि के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। श्री यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश तेजी से विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा, सुशासन में हरियाणा ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उससे हरियाणा को लेकर देश और दुनिया में धारणा बदली है। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है।

अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों,नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किए गए है। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र यादव चेयरमैन ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति का वंदन करके सिलेंडर पर 100 रुपए की राशि कर तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। किसानों के लिए अंत्योदय कार्ड को शुरुआत करने वाली भाजपा सरकार (BJP government) है। किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजना शुरु की। कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का हर संभव सहयोग करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »