Friday, May 17, 2024
No menu items!
spot_img
HomeहरियाणाHARYANA NEWS : बल्लभगढ़ विधानसभा से डेढ़ लाख वोटों से जीतेंगे कृष्णपाल...

HARYANA NEWS : बल्लभगढ़ विधानसभा से डेढ़ लाख वोटों से जीतेंगे कृष्णपाल गुर्जर: मूलचंद

हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा
बल्लभगढ़। हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ सेक्टर 2 कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री  कृष्णपाल गुर्जर का  कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर उन्होंने मंच से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को विश्वास दिलाया कि इस बार बल्लभगढ़ विधानसभा से डेढ़ लाख वोटो से उन्हें तीसरी बार जिता कर देश की बड़ी पंचायत में भेजेंगे और इस बार बल्लभगढ़ से श्री गुर्जर की जीत सबसे बड़ी रिकॉर्ड तोड़ मतों से होगी जबकि पूरे लोकसभा में 10 लाख से ज्यादा की जीत होगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बल्लभगढ़ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में केंद्र की सरकार और राज्य की मनोहर सरकार में रिकार्ड तोड विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा की हरियाणा प्रदेश में आगे भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जमकर विकास कार्य कराए जाएंगे।
श्री गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश को विकास के पथ पर ले जाने और देश की पुरानी समस्याओं को दूर करने जैसे बड़े कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी देश की 140 करोड़ जनता को विकास और जन सुविधा देने की गारंटी है।
इस मौके पर विधानसभा के प्रभारी मूलचंद मित्तल, अजय गोड,टिपरचंद शर्मा,महावीर सैनी,पारस जैन,लखन बेनीवाल,बृजलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, भाजपा के बल्लभगढ़ से तीनों मंडलों के अध्यक्ष सहित सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को आने वाले 25 मई को वोटिंग के दिन किस तरीके से लोकतंत्र के पर्व में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक करना है जैसे मंत्र भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »