Friday, July 26, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी का सिर धड़ से अलग किया; कटा सिर लेकर थाने पहुंचा...

पत्नी का सिर धड़ से अलग किया; कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो

-घर में प्रेमी का लव लेटर मिला तो खो दिया आपा

हिन्दुस्तान तहलका / ब्यूरो

बाराबंकी – राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पति कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने जा रहा था। रास्ते में ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने पुलिसवालों से कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। गिरफ्तार कर लो। वारदात फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव की है।

हत्या के आरोपी पति का नाम अनिल है। शुक्रवार सुबह घर में उसको एक लव लेटर मिल गया। इसके बाद आपा खो दिया। घर में रखा बांका उठाकर पत्नी का सिर काट दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी को शक था कि पत्नी का किसी और से अफेयर है। पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। इसके पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। अनिल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी ओर से अफेयर है। इसे लेकर पहले भी दोनों में विवाद होता रहता था।

पत्नी की तेज चीख और फिर खामोशी…

अनिल कनौजिया पत्नी वंदना (24) और एक साल के बेटे के साथ रहता था। वह मिस्त्री का काम करता है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह उसके घर से लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। क्योंकि, अक्सर दोनों में विवाद होता रहता है। इसलिए कोई घर नहीं गया। थोड़ी देर में वंदना की तेज चीख सुनाई दी। यह सुनकर पड़ोसी अनिल के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। अनिल अपने एक हाथ में वंदना का कटा हुआ सिर पकड़े हुए था। दूसरे हाथ में खून से लथपथ बांका था। यह देखकर डर के मारे पड़ोस के लोग भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कमरे के अंदर बुलाकर काटा गला

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अनिल सुबह काम पर चला गया था। हालांकि, थोड़ी देर बाद वह फिर वापस घर आ गया। पत्नी उस वक्त घर के काम कर रही थी। उसने पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया। कमरे के अंदर बांके से सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अनिल पत्नी के सिर को बाल पकड़कर पुलिस चौकी इसरौली की ओर चलने लगा। रास्ते में जो भी उसे देखता डर कर किनारे खड़ा हो जाता।

प्रेमी की चिट्ठी देख खोया आपा…काट डाला गला

एक हाथ में बांका और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर जा रहे अनिल ने लोगों से कहा कि आज तो हद हो गई। वंदना के अफेयर का शक सही निकला। उसके प्रेमी की चिट्ठी मैंने देखी तो फिर मैं अपने आप पर काबू नहीं रख पाया। इसीलिए हत्या कर दी। पुलिस ने रास्ते में ही अनिल को रोक कर गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पाकर सीओ मौके पर पहुंच गए हैं।

अनिल को शक था कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध: एसपी

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी पति अनिल कुमार कनौजिया को पत्नी के सिर और बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अनिल राजगीर का काम करता है। एसपी के मुताबिक पति अनिल को शक था कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। वह उससे बात भी करती है। इसी वजह से वह काफी गुस्से में रहता था और आज इस वारदात को अंजाम दे दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पूरे मामले की जांच करके आरोपी पति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »