Friday, July 26, 2024
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाशिव शक्ति सेवा मंडल जरूरतमंद लड़कियों की शादियां करवा कर एक पुण्य...

शिव शक्ति सेवा मंडल जरूरतमंद लड़कियों की शादियां करवा कर एक पुण्य का कार्य करती है: नीतू राठौर

हिन्दुस्तान तहलका / डॉ प्रवीण कौशिक

घरौंडा – सामाजिक संस्था शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से अपने 22 में सामूहिक विवाह महोत्सव के अंतर्गत आज नई अनाज मंडी में 11 कन्याओं का विवाह करवाया। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट डॉक्टर नीतू राठोर, पाला राम नंबरदार व सुभाष तोमर ने विशेष तौर पर विवाह मंडप में पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। एडवोकेट नीतू राठौर ने कहा कि सामाजिक संस्था शिव शक्ति सेवा मंडल प्रतिवर्ष ऐसे ही जरूरतमंद लड़कियों की शादियां करवा कर एक पुण्य का कार्य करती है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विवाह महोत्सव से पहले मंडी में सॉन्ग का कार्यक्रम संस्था के द्वारा किया जाता है वह हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवित रखने का एक अनूठा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी शिव शक्ति सेवा मंडल से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यक्रम के पुण्य का भागी बनना चाहिए।

बता दे की शिव शक्ति सेवा मंडल प्रतिवर्ष अनेक प्रकार के सामाजिक कार्यों के इलावा बसंत पंचमी के दिन 11 जरूरतमंद लड़कियों के हाथ पीले करने में मदद करते हैं। जिसके अंतर्गत आज बसंत पंचमी के दिन नई अनाज मंडी में बैंड बाजो की अगवाई में 11 जोड़ों ने प्रण्य सूत्र में बंध कर अपने गृहस्थ  जीवन की शुरुआत की है। सुबह के समय से ही लड़के और लड़की पक्ष के लोग आना शुरू हो गए थे। बारात को एस डी मंदिर में ठहराया गया जहां पर उनके जलपान से स्वागत करते हुए बैंड बाजो  के माध्यम से अनाज मंडी तक लाया गया। जहां पर विभिन्न जोड़ों को 11 पंडितों ने सात फेरे दिलवाए। मंच के माध्यम से सभी जोड़ों का जयमाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम में आए विशेष अतिथियों के इलावा शिव शक्ति सेवा मंडल के पदाधिकारी व शहर के गण मान्य व्यक्तियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। शहर के लोगों के सहयोग से संस्था द्वारा  दहेज के रूप में भारी मात्रा में घरेलू सामान भी नव दंपति को दिया गया।

इस मौक पर ब्राह्मण सभा के प्रधान ललित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, संस्था के संरक्षक  राज सिंगल कुलदीप कैमरा देवेंद्र धीमान धीरज भाटिया पुष्कर राज टक्कर डॉक्टर रमेश शर्मा सरदार सतविंदर सिंह अशोक भटनागर विनोद गोयल, पार्षद अमन जोशी  रोहित गोयल, समाजसेवी डॉक्टर रामू आदि गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »