Thursday, July 25, 2024
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यHaryana News: भगवान शिव के बाद पीएम मोदी ने नारी शक्ति को...

Haryana News: भगवान शिव के बाद पीएम मोदी ने नारी शक्ति को दिया सम्मान: अनिता मलिक

⇒ नारी शक्ति वंदन अधिनियम में देश का भाग्य बदलने की क्षमता

हिंदुस्तान तहलका/ विकास संडवा

तोशाम – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में खंड स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का वर्चुअल माध्यम से सम्बोधन सुनाया गया। बीडीपीओ सुमित बैनीवाल, तोशाम के सरपंच राजेश तंवर व आजीविका मिशन से ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर मंजू देवी ने सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नारी शक्ति वंदन अभियान की प्रभारी मीना परमार उपस्थित रही।
जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने भगवान शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि महादेव का अर्धनारीश्वर स्वरूप पुरुष और स्त्री की समानता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नारी को सम्मान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार चलाकर लखपति बनें इसके लिए गांवों में बने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक मदद दी जा रही है। सरकार द्वारा दी गई सहायता से आज महिलाएं अपना रोजगार चला रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जनधन योजना में महिलाओं का विशेष ध्यान, उज्ज्वला योजना, शौचालय का निर्माण, मुद्रा लोन में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान अनेकों ऐसी योजनाएं हैं जो महिलाओं के कल्याण के लिए हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना परमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया गया। इस देश और प्रदेश की महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया, जिसके कारण महिलाएं देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में सहजता से पहुंच पाएंगी। आज महिलाएं खुद अपना भाग्य लिख रही हैं।

इस दौरान ड्रोन दीदी सोहना (drone didi sohna) द्वारा ड्रोन चलाकर दिखाया गया। छपार जोगियान के सरपंच पवन छपारिया द्वारा रागनियों की प्रस्तुति देकर समां बांधा गया। आजीविका मिशन से सुमित कुमार ने तकनीकी सत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न स्कीमो के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर क्रेशर एसोसिएशन प्रधान कृष्ण मलिक, विभिन्न गांवों के सरपंच व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »