Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
HomeराजनीतिHaryana News: भोलेनाथ के आशीर्वाद से हरियाणा में बनेगी कांग्रेस सरकार: अनिता...

Haryana News: भोलेनाथ के आशीर्वाद से हरियाणा में बनेगी कांग्रेस सरकार: अनिता यादव

हिंदुस्तान तहलका / योगेश भारद्वाज

खोल – पूर्व सीपीएस (former cps) और तीन  बार विधायक रह चुकी प्रदेश की मजबूत महिला कांग्रेस नेत्री अनिता यादव ने कहा है कि बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत हासिल करेगी और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former Chief Minister Chaudhary Bhupendra Singh Hooda) तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

अनिता यादव कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लाकर उनके साथ जलाभिषेक करने के बाद पत्रकारों के साथ वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाके की सुख सम्रद्धि ओर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए जलाभिषेक किया।

बाबा भोलेनाथ की कृपया से सब सही होगा। अनिता यादव ने प्रदेश की जनता कांगेस पार्टी के शासनकाल को याद करने लगी है। कांग्रेस ने सभी वर्गों का भला किया और प्रदेश को विकास के मामले देश मे नम्बर एक पर कर दिया। इतना ही नही कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां अब भी लोगों को याद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »