Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
HomeराजनीतिHaryana News: भाजपा राम मंदिर के नाम पर जनता को गुमराह करने...

Haryana News: भाजपा राम मंदिर के नाम पर जनता को गुमराह करने में लगी: कुमारी सैलजा

-नाथूसरी चोपटा की जनसंदेश रैली में भारी संख्या भीड़ उमड़ी

नितिन गुप्ता, मुख्य संपादक

हिंदुस्तान तहलका / सिरसा – आज भाजपा राम मंदिर (BJP Ram Mandir) के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा (BJP) आज राम नाम की ठेकेदार बन रही है। भाजपा बताए कि क्या राम नाम कहना भी भाजपा ने सिखाया है। हम तो पुराने जमाने से राम-राम कहते आ रहे हैं।

इसलिए भाजपा के जुमलों में नहीं आना। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने रविवार आज नाथूसरी चौपटा की अनाज मंडी में संतोष बेनीवाल द्वारा आयोजित कांग्रेस की जनसंदेश रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।

राहुल गांधी ऐसे कांग्रेस के नेता जो कभी झुके नहीं

कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार (BJP goverment) ने देश-प्रदेश की जनता को सिर्फ जुमलेबाजी करते हुए बहकाने का काम कर रही है। सरकार केवल पोर्टल-पोर्टल खेल रही है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं देने की दिशा में कुछ नहीं किया जा रहा है। इसलिए अब समय आ गया है कि भाजपा की छुट्टी करके कांग्रेस की सरकार बनाए ताकि लोगों को सभी सुविधाएं मिल सके। आप लोगों का जोश बता रहा है कि अब जल्द ही समय बदलेगा। आज संघर्ष का दौर है।

आज हमारी बहनें कांग्रेस का संदेश घर-घर जाकर पहुंचा रही हैं। इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम इनका हौसला बढ़ाए। जब मैं पहली बार यहां आई थी, तब देश में कांग्रेस के लिए विकट स्थिति थी। लगता था कि क्या होगा, लेकिन उस विकट हालात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष किया और पार्टी को मजबूत किया। आज भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। आज हमें राहुल गांधी का संदेश जनता तक पहुंचाना है। राहुल गांधी ऐसे कांग्रेस के नेता है तो कभी झुके नहीं। वे जो कहते हैं, सच कहते हैं।

भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने किसानों को भी आमदनी दुगनी करने की गारंटी दी गई थी। लेकिन किसान की फसल की लागत तो डबल हो गई, मगर आमदनी नहीं हुई। आज किसान एमएसपी की गारंटी के लिए आवाज उठा रहे हैं। सरकार किसानों को रोकने के लिए सडको पर कीलें बिछा रही है। किसानों पर गोलियां चलाई जा रही हैं।

भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। यह गारंटी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि गत दिवस ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हो गई है, लेकिन सरकार की ओर से किसानों को कोई आश्वासन नहीं दिया है। इसलिए कांग्रेस की मांग है कि फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराकर तुरंत मुआवजा दिया जाए।

चुनाव लड़ना या न लड़ना कांग्रेस हाईकमान तय करता है:सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि आप लोगों ने मेरे पिताजी का साथ दिया। मेरा साथ दिया। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद  कैसे करू, मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे सिरसा से चुनाव लड़े हुए लंबा वक्त हो गया है लेकिन आज भी मुझे आपका प्यार मिल रहा है। यह हमारा पुराना नाता रहा है जो आगे भी बरकरार रहा है। आगे भी मैं आपकी सेवा करती रहूंगी। चुनाव लड़ना या न लड़ना कांग्रेस हाईकमान तय करता है। लेकिन मैं आपका मान-सम्मान हमेशा करूंगी। आप की सेवा करती रहूंगी।

सेम की समस्या से भूमि बंजर पड़ी है

कुमारी सैलजा ने कहा कि सेम की समस्या के कारण सैकड़ों एकड़ भूमि बंजर पड़ी है, सरकार किसी न किसी बहाने से किसानों को गुमराह करती आ रही है, आज तक किसानों को इस समस्या से निजात नहीं मिली है, भूमि होकर भी किसान भूमिहीन बनकर रह गया।

कॉलेज न होने के कारण उच्च शिक्षा का अभाव

सैलजा ने कहा कि 45 गांवों की 02 लाख से अधिक आबादी होने के कारण कॉलेज की सुविधा नहीं है, जिसके कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सिरसा का रुख करना पड़ता है।

चौपटा की आबादी को देखते हुए अस्पताल जरूरी

सैलजा ने कहा कि  आबादी को देखते हुए चौपटा में 100 बैड के अस्पताल की प्रमुखता से जरूरत है। सरकार हर बार झूठा वायदा करके रह जाती है। स्वास्थ्य केंद्र केवल  और केवल रेफर सेंटर बनकर रह गए है।

यह रहे उपस्थित

जनसभा में पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रणधीर धीरा, डॉ. अजय चौधरी, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, राजेश चाडीवाल, रतन गेदर, नवनीत गोदारा, अरविन्द शर्मा, संदीप नेहरा, जयपाल सिंह लाली, बीरभान मेहता, गोपी राम चाडीवाल, नवीन केडिया, मंगत राम लालवास, हरपाल बूरा, सतपाल मेहता, भूपिंदर गंगवा, मलकीत सिंह रंधावा, जग्गा सिंह बराड़, छोटू राम सहारण, लादू राम पूनिया, कृष्ण सातरोड, बलविंदर नेहरा, चंद्रमोहन पटोलिया, सुरजीत भावदीन, सुरेंद्र बंसल, कुणाल खोड, बूटा सिंह थिंद, परमजीत कौर, नित्यानंद महाराज, राजेश पुरखासिया, राकेश तंवर, मास्टर ईश्वर, मास्टर सतबीर सिंह सहित बड़ी संख्या कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »