रोहतक की आटो मोबाइल कंपनी में ब्लास्ट , 4 कर्मचारी झुलसे

रोहतक के आइएमटी एरिया स्थित आटो मोबाइल कंपनी की फारनेस मशीन में ब्लास्ट होने पर हड़कंप मच गया। इसमें चार कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोहतक की आटो मोबाइल कंपनी में ब्लास्ट , 4 कर्मचारी झुलसे

रोहतक ( हिंदुस्तान तहलका ) : आइएमटी एरिया स्थित आटो मोबाइल कंपनी की फारनेस मशीन में ब्लास्ट होने पर हड़कंप मच गया। इसमें चार कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर आइएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद सभी कर्मचारी बाहर निकलकर आ गए हैं ।  कर्मचारियों ने आरोप लगाया हैं कि कंपनी में उनकी सुरक्षा के लिए कोई बंदोबस्त नहीं है। यहां तक कि एंबुलेंस की भी सुविधा नहीं है। पुलिस और कंपनी के अधिकारी उन्हें समझाने पर लगे हुए थे।

दरअसल, आइएमटी एरिया में शिवम आटो टेक लिमिटेड के नाम से आटो मोबाइल कंपनी है, जिसमें कार के गियर पार्टस तैयार किए जाते हैं। सुबह करीब आठ बजे कुछ कर्मचारी फारनेस मशीन पर काम कर रहे थे, जिसमें पाटर्स को हार्ड करने का काम किया जाता है। इसी दौरान मशीन में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। जिसमें केमिकल भी पड़ा हुआ था। इसमें मशीन पर काम कर रहे 4 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। कर्मचारियों का आरोप है कि काफी देर तक उनके साथी झुलसी हालत में वहीं पर पड़े रहे, लेकिन एंबुलेंस की कोई सुविधा नहीं थी। इसके बाद किसी तरह अन्य वाहन में उन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में भेजा गया। हादसे के बाद कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। सभी कर्मचारी एकजुट होकर कंपनी से बाहर आ गया और गेट बंद कर दिया गया। तनाव बढ़ता देख आइएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई।