Thursday, May 21, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यसीबीएसई कबड्डी क्लस्टर चैंपियनशिप में झज्जर के राहुल अहलावत बने चैंपियनशिप ऑब्जर्वर

सीबीएसई कबड्डी क्लस्टर चैंपियनशिप में झज्जर के राहुल अहलावत बने चैंपियनशिप ऑब्जर्वर

झज्जर। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल, लक्सर में आयोजित सीबीएसई कबड्डी क्लस्टर-19 चैंपियनशिप में झज्जर (हरियाणा) के राहुल अहलावत को चैंपियनशिप ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 1 से 3 अगस्त 2025 तक 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है।

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी दी कि राहुल अहलावत को यह जिम्मेदारी उनके बीते वर्षों में उत्कृष्ट खेल सेवा, खिलाड़ियों के हित में कार्य, कुशल संचालन एवं खेलों में गहरी समझ को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई खेल विभाग द्वारा दी गई है। जमदग्नि पब्लिक स्कूल के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष योगी सुमित ठाकुर ने बताया कि राहुल अहलावत पिछले वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर टीम कोच और मैनेजर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनका योगदान खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सराहनीय रहा है।

स्कूल की प्रिंसिपल मीनू शर्मा ने कहा कि राहुल अहलावत की नियुक्ति स्कूल के लिए गौरव की बात है। वे स्वयं भी अपने खेल जीवन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं और उनके पास 18 वर्षों का खेल निर्देशन अनुभव है।

विद्यालय चेयरमैन ओमप्रकाश जमदग्नि ने सीबीएसई खेल निदेशक मनजीत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी यह पहल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने जानकारी दी कि चैंपियनशिप का सफल आयोजन आयोजन समिति के चेयरमैन अमित राठी, वाइस चेयरमैन सुमन राठी, डायरेक्टर आफ चैंपियनशिप सत्यवीर धनखड फरीदाबाद,टेक्निकल डायरेक्टर महीपाल राठी, मैनेजमेंट डायरेक्टर राकेश राठी और असिस्टेंट डायरेक्टर सागर भापड़ोदा के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »