जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में कल राष्ट्रीय शोक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज हमला हुआ। शिंजो आबे को भाषण के दौरान एक संदिग्ध हमलावर ने गोली मार दी।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में कल राष्ट्रीय शोक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया: राजनाथ

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

भारत में कल राष्ट्रीय शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।' 

अब जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे है। शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ। यह हमला उस वक्त हुआ जब वह भाषण दे रहे थे। आबे भाषण देते-देते अचानक से नीचे गिर गए।  शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी। 

बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसी को लेकर शिंजो आबे संसदीय चुनावों के एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसके आलावा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। भारत और जापान के बेहतर संबंधों में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। वह लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे और साल 2020 में स्वास्थ्य कारण से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।