Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाफर्जी दस्तावेज के आधार पर बिजली निगम में भर्ती हुए चार कर्मचारी...

फर्जी दस्तावेज के आधार पर बिजली निगम में भर्ती हुए चार कर्मचारी बर्खास्त

हिन्दुस्तान तहलका / अनीश कौशिक

समालखा – फर्जी डिग्री के आधार पर भर्ती हुए समालखा बिजली कार्यालय के चार बिजली कर्मचारियों को बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता द्वारा ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया है। जिससे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती हुए बिजली कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। ये चारों कर्मचारी जिसमें दो एसए और दो एएलएम भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती हुए थे। बिजली निगम की इस कार्यवाही से दिनभर कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता डीएस धीमान ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी डिग्री के आधार पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती हुए चारों (दो एसए व दो एएलएम) कर्मचारी समालखा कार्यालय में नौकरी कर रहे थे। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने इनकी जांच की थी। जांच में चारो कर्मचारियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। जिसके आधार पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है। कार्यकारी अभियंता के मुताबिक समालखा सब डिवीजन में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत करीब 120 कर्मचारी लगे हुए है। बाकि कर्मचारियों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया इससे पहले चारों कर्मचारी आउटसोर्सिंग के तहत ठेकेदार के अधीन नौकरी कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »