Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeराजनीतिपूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह राजनीति के भीष्म पितामह थे: सजंय मेहरा

पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह राजनीति के भीष्म पितामह थे: सजंय मेहरा

हिंदुस्तान तहलका / योगेश भारद्वाज
खोल – प्रबुद समाजसेवी बावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता डॉक्टर सजंय मेहरा पूर्व मुख्यमंत्री बीरेंद्र सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुंड के बाला जी हॉस्पिटल पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह दूरदर्शी राजनीतिज्ञ होने होने के साथ साथ एक सुलझे हुए नेता भी थे।

अगर ये कहा जाए कि वो राजनीति के भीष्म पितामह थे तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी। डॉक्टर मेहरा ने कहा कि केंद्र में कृषि मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों के लिए बहुत कुछ किया था। उस समय उनके बारे में कहा जाता था कि राव आया तो भाव आया। इतना ही नही उन जैसा कोई साफगोई नेता नही था। जो कहते थे वो मुंह पर ही बोल देते थे। सजंय मेहरा ने कहा कि राव बीरेंद्र सिंह के पदचिन्हों पर चलकर ही  उनके सुपुत्र राव इंद्रजीत सिंह भी इस अहीरवाल के विकास के पथ को आगे बढ़ा रहे है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »