Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: गोवर्धन में पति पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ,पत्नी की हालत...

UP News: गोवर्धन में पति पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ,पत्नी की हालत गंभीर

-दूसरे युवक से पत्नी को बात करते देख पति ने जताई थी आपत्ति

हिंदुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – थाना गोवर्धन क्षेत्र (Police Station Govardhan Area) में पति पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पति पत्नी के विषाक्त पदार्थ खा कर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां पत्नी की हालत गंभीर होने पर आगरा रैफर कर दिया। आत्महत्या का प्रयास करने के पीछे वजह पत्नी का दूसरे युवक से बात करना बताया जा रहा।

गोवर्धन कस्बे में गौडिया मठ आश्रम के पास मूल रूप से आगरा का रहने वाला एक परिवार रहता है। इस परिवार में मौजूद पति पत्नी में मंगलवार को विवाद हो गया। जिसके बाद पहले पति ने और फिर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करते ही दोनों की हालत खराब होने लगी। पति पत्नी की अचानक हुई तबीयत खराब को देख परिजन दोनों को अस्पताल ले गए।
मंगलवार को पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पति ओमकार में उसे देख लिया। जिसके बाद ओमकार आक्रोशित हो गया और क्लेश करने लगा। पति पत्नी में कुछ देर में ही झगड़ा बढ़ गया। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी घर के सामने रहने वाले युवक से बात करती है और उससे प्रेम संबंध हैं।

पहले पति ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

ओमकार की मां ने बताया कि उनके बेटे ने बहु के मोबाइल में कुछ रिकॉर्डिंग देख ली थी। इसके बाद वह नजर रख रहा था, मंगलवार को जब उसने बात करते देखा तो वह आपा खो बैठा और उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद बहु ने भी जहर खा लिया। दोनों की हालत खराब हो गई। ओमकार और उसकी पत्नी के द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन पड़ोसियों की मदद से दोनों को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां ओमकार की पत्नी की हालत गंभीर होने पर आगरा रैफर कर दिया। पति पत्नी के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का कारण जाना। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में किसी के द्वारा फिलहाल कोई शिकायत नहीं की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »