Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: कानपुर में दो नाबालिग बहनों के शव लटके मिले, तीन...

UP News: कानपुर में दो नाबालिग बहनों के शव लटके मिले, तीन दरिंदों पर गैंगरेप का आरोप

➡पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन लोगों को पकड़
➡ठेकेदार के मोबाइल से दोनों बहनों के मिले अश्लील वीडियो

हिन्दुस्तान तहलका / ब्यूरो

कानपुर – कानपुर में दो नाबालिग बहनों के शव बुधवार रात पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले। शाम को दोनों बहनें लापता हो गईं। रात को परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुंचे। वहां पेड़ से फंदे पर लटकती दोनों की लाश मिली। खेत से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित भट्‌ठा पर इनमें से एक लड़की के पिता मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने भट्‌ठा ठेकेदार समेत 3 लोगों पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए घाटमपुर थाने में एफआईआर  दर्ज कराई है। पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन लोगों को पकड़ लिया है। ठेकेदार के मोबाइल से कुछ अश्लील वीडियो भी मिले हैं। जिसमें दोनों बहने दिख रही हैं। यह  पूरा मामला घाटमपुर के बरौली इलाके का है।

दोनों लड़कियां रिश्ते में बहनें थीं

दोनों के परिवार मूलरूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं। वो घाटमपुर के बरौली में एलआइसी भट्‌ठा पर मजदूरी करते थे। एक बहन 16 साल की, जबकि दूसरी की उम्र 14 साल थी। परिजनों के मुताबिक, दोनों एक साथ रहा करती थीं। बुधवार शाम को दोनों घर के बाहर निकली थीं। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक लड़की के पिता भट्‌ठा पर काम करते थे। इसलिए उन्हें ढूंढते हुए परिवार के लोग भट्ठा की तरफ पहुंचे। रात में करीब 12 बजे यहां खेत में बेर के पेड़ पर दोनों के शव लटके दिखे। शव देखकर वहां हड़कंप मच गया। परिवार ने दोनों को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी। करीब 12.30 बजे डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार, घाटमपुर थाना प्रभारी, फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची।

कपड़े और शरीर पर लगी मिट्‌टी के सैंपल लिए

खेत और भट्‌ठा पर फॉरेंसिक टीम ने करीब दो घंटे तक साक्ष्य जुटाए। लड़कियों के कपड़े और उनके शरीर पर लगी मिट्‌टी के सैंपल लिए गए हैं। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रेप के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने गैंगरेप और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं लगाईं हैं। परिवार के लोगों ने आरोप लगाए कि ठेकेदार ने उनकी बच्चियों के नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिए थे। ये फुटेज दिखाकर दोनों को ब्लैकमेल किया जा रहा था। उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। पुलिस ने जब ठेकेदार को पकड़कर उसका मोबाइल जांचा, तो उसमें कुछ अश्लील क्लिपिंग भी मिली है। इनमें लड़कियां दिख रही हैं। ये वीडियो कितने पुराने हैं। यह जांचने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।

एडिशन सीपी हरिशचंद्र घाटमपुर पहुंचे। खेत और भट्‌ठा के आस-पास लोगों से पूछताछ की गई। बयानों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। खेतों में करीब 300 मीटर के दायरे में टीम लगाकर सबूत इकट्‌ठा किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »