हिंदुस्तान तहलका
मुंबई। रूपाली गांगुली स्टार टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर भीषण आग लग गई। शूटिंग शुरू होने से थोड़ी देर पहले सेट पर आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सेट पर यह आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है। आग की तेज लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही है।
सोमवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर तड़के आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 5 बजे के बताई जा रही है। शूटिंग शुरू होने से थोड़ी देर पहले जब सेट पर मौजूद लोगों ने अचानक धुएं का गुबार उठता देखा तो फायर ब्रिगेड को तुरंत इसकी सूचना दी।
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने घटना की पुष्टि करते हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आग लगने से पहले शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं। जब यह घटना हुई उस समय कई स्टार, कर्मचारी और क्रू मेंबर फ्लोर पर मौजूद थे। इस आग की वजह से पूरा सेट जलकर राख हो गया और करोड़ों का नुकसान हुआ है। शुक्र है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स सभी को सेट से बाहर निकाल लिया गया है। वीडियो में आग ऊंची-ऊंची लपटों को देखा जा सकता है जो काफी भयावह है।
महाराष्ट्र सीएम फडणवीस से घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जो शुरुआती जानकारी मिली है उसके मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लग सकती है, मगर इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी


