Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: महापौर विनोद अग्रवाल ने किया इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का...

UP News: महापौर विनोद अग्रवाल ने किया इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभांरभ

➡निर्माण कार्य पर आएगी करीब 12 लाख की लागत

हिन्दुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा नगर निगम के विकास कार्यों में लगातार गति प्रदान करते हुए नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 55 गोविन्द नगर में पार्षद विवेक पाराशर के क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत पूजा के साथ शुभांरभ किया।  इस कार्य में करीब 12 लाख की लागत आएगी।

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम के प्रत्येक क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं रहेगा जहां विकास ना हुआ हो, आज जिस सड़क का उद्घाटन हुआ है। उससे यहां के स्थानीय निवासियों को श्री कृष्ण जन्मभूमि और भूतेश्वर स्टेशन जाने में बहुत सहूलियत मिलेगी। इसके लिये स्थानीय पार्षद और निवासियों द्वारा महापौर का स्वागत किया गया।

उद्घाटन में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्ना लाल गौतम, सुधांशु खंडेलवाल, योगेश चौधरी, गोपाल शर्मा, भानू शर्मा, अभिषेक राठौर, संजय, रूद्र प्रताप सिंह, ललित गौतम आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »