Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerut Breaking: मेरठ की टायर गलाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटा, दो...

Meerut Breaking: मेरठ की टायर गलाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटा, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान तहलका / ब्यूरो

मेरठ – उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना इंचौली क्षेत्र के वना गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जहां एक टायर गलाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका इतना तेज हुआ कि टिन की छत उड़ गई। बाॅयलर फटने से तेज धमाके के आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीणों को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। बाॅयलर फटने का धमाका मवाना में भी सुना गया। लोग धमाके की आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल गए। लेकिन कुछ ही देर में मामला पता चला तो लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची है और रेस्क्यू चल रहा है। दोनों मृतकों के नाम शंकर और प्रवीण हैं। दोनों ही मवाना क्षेत्र के किशोरीपुर गांव के रहने वाले हैं।

Boiler explodes in Meerut's tyre melting factory

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा टायर्स के नाम से इस फैक्टरी में टायर गलाने का काम होता है। फैक्टरी का मालिक अमित ठाकुर है। बताया जाता है कि आज सुबह साढे छह बजे कर्मचारी शंकर और प्रवीण अपने अन्य साथियों के साथ फैक्टरी में टायर गलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान तेज धमाके के साथ बाॅयलर फट गया। बाॅयलर फटने से शंकर और प्रवीण इसकी चपेट में आ गए और दोनों मजदूरों के चीथडे़ उड़ गए। पूरी फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी अन्य कर्मचारियों ने अपने मालिक अमित ठाकुर को दी। इसके बाद मौके पर एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि यहां दुर्गा टायर्स के नाम से टायर गलाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में सुबह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभगसाढ़े छह बजे के आसपास फैक्ट्री में बायलर फटा है। फैक्ट्री मालिक अमित ठाकुर ने बताया कि घायलों को मेरठ के गंगानगर के दिव्यज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

Boiler explodes in Meerut's tyre melting factory

आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह अचानक फैक्ट्री से तेज धमाके की आवाज हुई और धुआं फैल गया। हमें लगा कि आग लग गई। उस वक्त फैक्ट्री में अंदर मजदूर काम कर रहे थे। हम लोग फौरन फैक्ट्री की ओर दौड़े। पुलिस को फोन किया। पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची। देखा अंदर बायलर फटा था। टीम ने फौरन मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। जो घायल हैं, उनकी भी हालत गंभीर है। हालांकि पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा है। लोगों ने कहा कि हम लोग पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। फैक्ट्री के कारण आसपास के इलाके में काफी प्रदूषण होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »