⇒ हरियाणा की सभी 10 की 10 सीटों से जीतेगी भाजपा: मूलचंद
हिंदुस्तान तहलका \ दीपा राणा
फरीदाबाद – हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह (Haryana Chief Minister Nayab Singh) के 11वें मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पंडित मूलचंद शर्मा का लोगों ने फरीदाबाद पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 28 केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पहुंचकर पूरी टीम के साथ दी बधाई।
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद से तीसरी बार लोकसभा में भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी ।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
फरीदाबाद पहुंचने पर हरियाणा के नए मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाए गए मूलचंद शर्मा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और खुशी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय सेक्टर 10 स्थित अपने आवास कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा (Cabinet Minister Moolchand Sharma) पहुचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों तथा परिवारजनों ने ढोल बाजे के साथ स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री की बड़ी भाभी दयावंती ने तिलक कर घर आने पर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।