Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS: नुमाइश में कृष्ण अंजलि मंच पर हुआ पूर्व सैनिकों और...

UP NEWS: नुमाइश में कृष्ण अंजलि मंच पर हुआ पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों का सम्मान समारोह

हिंदुस्तान तहलका / सत्यवीर

अलीगढ़। नुमाइश ग्राउंड के कृष्णांजलि मंच पर शनिवार को शहीदों के परिवारों का सम्मान एवं पूर्व सैनिकों का सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के लगभग 400 पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के समारोह की अध्यक्षता वयोवृद्ध सार्जेंट विजेंद्र गोयल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में  भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्ण पाल सिंह लाला रहे। सभा अध्यक्ष विजेंद्र गोयल, कर्नल आरके सिंह और सभी तहसीलों से आए हुए अध्यक्षों ने भारत माता के  चित्र पर दीप प्रज्वलित करके और माल्यार्पण करके समारोह की शुरुआत की।

समारोह में चंडौस के स्कूल के बच्चों ने बहुत ही रंगारंग प्रोग्राम किया। समारोह में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। जिसमें कर्नल आरके सिंह ,कर्नल जगरूप सिंह,  महिपाल सिंह, राजपाल सिंह, यासीन खान, ओमवीर सिंह, महावीर सिंह, बीरबल सिंह, कैप्टन सत्येंद्र, कैप्टन आरपी पचौरी, सूबेदार मेजर अजय सिंह, ओमवीर सिंह नेक्सा सिंह सुरेश चंद ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। समारोह का संचालन अपनी ओजस्वी वाणी से हवलदार बृजेश कुमार ने किया। आज के समारोह की मैनेजमेंट में हवलदार हमवीर सिंह, हवलदार प्रेमपाल सिंह, तिरवेश कुमार, वेटरन रहे। अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा वीर नारियों का और शहीद परिवारों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया। सभी तहसील और सभी संगठनों के अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। स्कूल से आये हुये बच्चे जिन्होंने रंगारंग प्रस्तुति दी उनको प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »