Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
HomeहरियाणाHaryana News: दमदमा चौक पर लगे जाम में एम्बुलेंस व INLD नेता...

Haryana News: दमदमा चौक पर लगे जाम में एम्बुलेंस व INLD नेता Abhay Chautala 20 मिनट तक फंसे रहे

-फ्लाईओवर बनाने की मांग उठी

हिन्दुस्तान तहलका / ललित जिंदल

सोहना – सोहना कस्बे के दमदमा मोड़पर लगे जाम के कारण एम्बुलेंस व इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला 20 मिनट तक फंसे रहे थे। जिसके चलते कार्यकर्ताओं के पैर भी दर्द करने लगे थे। बता दें कि उक्त मार्ग पर रोजमर्रा जाम की स्थिति बनी रहती है।

शनिवार को कस्बे के दमदमा चौक पर लंबा जाम लग गया था। उक्त चौक पर जाम लगना आम बात हो गई है। जाम से बालूदा मार्ग, अस्पताल मार्ग पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। जाम में नूंह से गुरुग्राम रोगी को लेकर जा रही एम्बुलेंस को 20 मिनट तक रास्ता नहीं मिल सका था। सर्विस मार्गों पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी थी।

INLD नेता फंसे

दमदमा चौक पर लगे जाम में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी करीब 15 मिनट तक फंसे रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के पैर भी दर्द करने लगे थे। जो स्वागत के लिए सड़क पर खड़े थे। किंतु काफी देर हो जाने से कार्यकर्ता इंतजार करते रहे।

फ्लाईओवर की मांग

दमदमा चौक पर रोजमर्रा जाम की स्थिति रहने से फ्लाईओवर बनाने की मांग उठने लगी है। वाहन चालक रोजाना के जाम से काफी परेशान हैं। उक्त मार्ग पर सोसाइटियों के बनने से वाहनों का दवाब बढ़ने लगा है। क्षेत्रवासी पहलवान सतबीर खटाना, पार्षद हरीश नंदा, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, आदि ने कहा है कि जल्द ही उक्त मार्ग पर फ्लाईओवर बनाया जाए। जिससे जाम से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »