Thursday, July 25, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRHaryana News: संजय यादव बनाए गए एनआरआई सेल का प्रदेश सह संयोजक

Haryana News: संजय यादव बनाए गए एनआरआई सेल का प्रदेश सह संयोजक

हिंदुस्तान तहलका / गीतिका

मानेसर – मानेसर के सेक्टर 82 में रहने वाले समाजसेवी फिलबी रियल एस्टेट (Philanthropist Philby Real Estate)  के एमडी संजय यादव को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के एनआरआई सेल का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। सह संयोजक बनाया जाने पर संजय यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है

उसे ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लव कुमार देब, एनआरआई सेल के प्रदेश अध्यक्ष संदीप देशवाल, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता और पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुंदरलाल यादव का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीतियों से प्रभावित होकर मैनें भाजपा की सदस्यता ली थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM modi) के नेतृत्व में आज विदेशों में देश का डंका बजता रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध में जिस प्रकार भारत का झंडा लेकर सड़कों पर निकले लोगों को सुरक्षित अपने ठिकानों तक पहुंचाया गया। यह दुनियाभर में देश की सुधरी छवि का परिणाम और दुनिया में भारत की ताकत को दिखाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »