Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
HomeपंजाबHaryana News: 2023-24 में रजिस्ट्रियों से रिकॉर्ड आमदन:  जिम्पा

Haryana News: 2023-24 में रजिस्ट्रियों से रिकॉर्ड आमदन:  जिम्पा

 

हिंदुस्तान तहलका / विनोद गुप्ता

चंडीगढ़ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब में ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार (Punjab Government) के खजाने में हरेक साल बढ़ोत्तरी हो रही है।

राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा (Revenue Minister Brahma Shankar Jimpa) ने बताया है कि वित्तीय साल 2023-24 में पिछले तीन वित्तीय सालों के मुकाबले ज़मीन- जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार को रिकार्ड आमदन हुई है।

जिम्पा ने कहा कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी कारण राज्य की आमदन में लगातार विस्तार हो रहा है।

जानकारी देते हुये जिम्पा ने बताया कि वित्तीय साल 2023- 24 के फरवरी महीने तक खजाने में 3912. 67 करोड़ रुपए आ चुके हैं जबकि मार्च महीने की आमदन इसमें अभी जोड़नी है। वित्तीय साल 2022- 23 में यही आमदन 3515. 27 करोड़ रुपए थी।  जबकि वित्तीय साल 2021- 22 में ज़मीन- जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार को 3299.35 करोड़ रुपए की आमदन हुई थी।

जिम्पा ने कहा कि यह आमदन इस साल और बढ़ने की संभावना है क्यों कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एनओसी (NOC) के शर्त हटा दी है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के काम को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही सार्थक प्रयास कर रही है।  उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कामकाज सम्बन्धी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 81849-00002 पर दर्ज की जा सकती है। प्रवासी भारतीय अपनी लिखित शिकायत 94641-00168 पर दर्ज करवा सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »