Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
HomeराजनीतिHaryana News: सोहना के लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं ने लिया हिस्सा

Haryana News: सोहना के लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं ने लिया हिस्सा

हिंदुस्तान तहलका / ललित जिंदल

सोहना – सोहना कस्बे (sohna town) में भारतीय जनता पार्टी महिला मंडल (Bharatiya Janata Party Mahila Mandal) द्वारा लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम बीडीपीओ परिसर में आयोजित था। जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा आर्थिक सैल प्रदेश संयोजिका रश्मि खेत्रपाल थीं। जिनके पहुँचने पर भाजपा महिलाओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रश्मि ने कहा कि उक्त सम्मेलन महिलाओं को जागरूक व सशक्त बनाने के लिए आयोजित किये गए हैं। भाजपा सरकार (BJP government) ने महिलाओं की तरक्की के लिए ढेरों योजनाएं शुरू की हुई हैं। जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश का गौरव हैं। जिनके बिना देश तरक्की नहीं कर सकता है। देश की महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे निकल कर नाम रोशन कर रही हैं।

मुख्य अतिथि ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। नारी की व्यथा न समझने पर नारी का अपमान होता है। सम्मेलन में महिलाओं ने ममता बनर्जी सेम सेम के नारे भी लगाए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला राघव, जिला उपाध्यक्ष सुंदरी खत्री, जिला सचिव पिंकी तोमर, रेखा शर्मा, भाजपा मंडल प्रधान गौरव चुघ, इंदु बाला, पूनम यादव, शोभा सक्सेना आदि मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »