Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणामुख्यमंत्री से नवनियुक्त मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री से नवनियुक्त मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने की शिष्टाचार भेंट

हिंदुस्तान तहलका / विष्णु हरि पाठक

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के नवनियुक्त मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने बुधवार आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन व आशीर्वाद का आग्रह किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे मीडिया और आमजन के बीच संवाद को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और सकारात्मक बनाए रखने में अपनी भूमिका प्रभावी रूप से निभाएंगे।

इस अवसर पर मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हृदय से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपा। मैं पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा।

उल्लेखनीय है कि श्री वशिष्ठ वर्ष 2021 से हरियाणा सरकार में मीडिया समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भी उन्हें यह दायित्व सौंपा गया था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी वर्षों तक विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »