Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeराजनीतिखोल मण्डल शक्ति वंदन की बैठक आयोजित हुई

खोल मण्डल शक्ति वंदन की बैठक आयोजित हुई

हिंदुस्तान तहलका / योगेश भारद्वाज
खोल – शक्ति वंदन कार्यक्रम की संयोजिका व जिला अध्यक्षा महिला मोर्चा डॉ कविता गुप्ता के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 फरवरी रेवाडी जिले के खोल मंडल की शक्ति वंदन कार्यक्रम की बैठक ग्राम पाड़ला में रखी गई। जिसका आयोजन शक्ति वंदन कार्यक्रम की खोल मंडल प्रभारी व जिला प्रभारी नुह हेमलता तंवर व सहप्रभारी व जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेवाड़ी सीमा गुप्ता द्वारा किया गया। व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें सैल्फ  हैल्पर ग्रुप की ग्राम पाड़ला, कुण्ड, नांधा, भालखी, चिताडूंगरा, मायण, बलवाड़ी की महिलाओ ने बैठक में भाग लिया।

महिलाओं को केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिला शक्ति के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिला शक्ति को प्रेरित किया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जीवन राम गर्ग ने भी महिलाओं  को योजनाओ से अवगत कराया। महिला शक्ति ने सभी का धन्यवाद किया। महिलाओं ने मोदी सरकार व मनोहर सरकार का धन्यवाद किया। अबकी बार 400 पार व बार बार मोदी सरकार का नारा दिया। सभी ग्रुपो की महिलाओ के साथ पूर्व खोल मंडल अध्यक्ष मोनिका, मिथलेश नांधा, पाड़ला ग्रुप प्रधान कृष्णा, भालखी ग्रुप प्रधान गीता सैकड़ों की संख्या में बहनें शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »