हिंदुस्तान तहलका / ललित जिंदल
सोहना – सोहना कस्बे में दमदमा चौक (Damdama Chowk) पर लालबत्ती आरम्भ कर दी है। जिसके लगने से जाम से निजात मिलने की संभावना है। उक्त लालबत्ती लगाए जाने की मांग काफी समय से उठ रही थी। शुक्रवार को कस्बे के सबसे व्यस्तम दमदमा चौक पर रेड लाइट शुरू कर दी गई है। जिसकी शुरुआत ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर राजेश यादव द्वारा बटन दबाकर विधिवत रूप से किया गया। रेड लाइट पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किये गए हैं। जो नगरपरिषद द्वारा स्थापित की है।
विदित है कि दमदमा चौक से रोजमर्रा हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। किंतु रेड लाइट न होने के कारण काफी दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। बीते सप्ताह एक एम्बुलेंस को करीब 20 मिनट तक भी रास्ता नहीं मिल सका था। जो जाम में ही फंसी रही थी। इसके अलावा उक्त चौक पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती थी। लोग काफी समय तक जाम में ही अटके रहते थे।
उक्त समस्या के समाधान के लिए बीते करीब 6 माह पूर्व रेड लाइट लगाने की योजना बनाई थी। किन्तु परिषद प्रशासन की लापरवाही के चलते सिरे नहीं चढ़ सकी थी।
वहीं ट्राफिक पुलिस इंस्पेक्टर राजेश यादव ने समस्या को गम्भीर मानते हुए बीते सप्ताह कार्यवाही आरम्भ की थी। जो सिरे चढ़ सकी है। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर राजेश यादव बताते हैं कि रेड लाइट आरम्भ कर दी है। जिससे जाम की समस्या हल हो सकेगी।


