Thursday, May 21, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यस्कूल से लौटा तो था, पर ज़िंदगी छोड़ गया… ट्रेन की चपेट...

स्कूल से लौटा तो था, पर ज़िंदगी छोड़ गया… ट्रेन की चपेट में आकर 16 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

फरीदाबाद। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे राम नगर क्षेत्र को सदमे में डाल दिया। 16 वर्षीय रोहित, जो एनआईटी स्थित एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था, स्कूल से लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते हुए शटल ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोहित रामनगर कॉलोनी गली नंबर 4 में अपने परिवार के साथ रहता था।

सुबह की तरह रोहित रोज़ की तरह यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल गया था। बैग में किताबें, नोटबुक और मम्मी के हाथ का बना टिफिन रखा था। लेकिन शाम को सिर्फ वो बैग घर वापस आया, रोहित नहीं। हादसा बाटा रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जब वह ट्रैक पार कर रहा था। अचानक आई शटल ट्रेन को वह देख नहीं सका और सीधा उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले सब कुछ खत्म हो चुका था। रोहित के शव के पास से उसका स्कूल का बैग भी बरामद हुआ है। जिसमें कुछ किताब और कॉपी रखी हुई थी। किताबों पर लिखे नाम और पते से ही उसकी पहचान हुई है। जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पहचान होने पर सभी स्तब्ध रह गए कि मृतक उनके मोहल्ले का ही बच्चा था। परिवार वालों को जैसे ही खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। मां बेबी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कहती रही कि उसका स्कूल बैग तो आ गया… पर मेरा बच्चा क्यों नहीं? पिता भगत सिंह बेटे का नाम सुनते ही टूट जाते हैं। पड़ोसी बताते हैं कि रोहित पढ़ाई में अच्छा, व्यवहार में विनम्र और बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का था। उसकी मुस्कान से घर का माहौल रोशन हो जाता था।

जीआरपी के अनुसार, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »