ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला

अज्ञात बदमाशों ने स्वास्थ्य मंत्री को मारी गोली , स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास के सीने पर गोली लगी, घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला

हिंदुस्तान तहलका / ओडिशा

ब्रजराजनगर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद नाबा दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नाबा दास के सीने पर गोली लगी है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई। नव किशोर दास ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने अपने वाहन से बाहर निकलने के बाद नव दास पर गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है। घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है।  ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।